सच ही कहा गया है, प्यार अंधा होता है जब दो लोग प्यार में पड़ते हैं तो उन्हें सब कुछ बेगाना सा लगता है और सारे विवादों और सारी बंदिशों को तोड़ कर बस एक होना चाहते हैं। इनके लिए जाति, धर्म, ऊंच-नीच ये सारी चीज़ें बेगानी सी लगती है।
ठीक इसी तरह करीना और सैफ की जिन्दगी की कहानी है। पिछले 5 सालों से उनके अफेयर की बातें तो फिल्म जगत में आम बात हो चुकी थी। करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं, परन्तु ये उनके लिए मायने नही रखता है। जबकि इससे पहले सैफ ने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी और उन्हें 2 बच्चे भी हैं इब्राहिम और सारा।
खुशी की बात तो यह है कि इब्राहिम और सारा को भी पिता सैफ की दूसरी शादी से कोई आपत्ति नहीं है।
आखिरकार 5 वर्षों के इस अफेयर को 16 अक्टूबर मंगलवार को सैफ और करीना ने अंजाम दे ही दिया। बड़ी ही धूमधाम से मंगलवार को अपने परिवार की उपस्थिति में ये दोनों युगल प्रेमी ने रजिस्टर मैरेज किया। इस मैरेज रजिस्टर मे कई सारे रिश्तेदार और दोस्त भी आमंत्रित थे। सबने दोनो को बहुत सारी शुभकामनाएं भी दी।
सच ही कहा गया है कि सच्चे प्यार करने वालों की जीत होती है, और वे सारी बात को भूल कर बस एक होना चाहता है।
No comments:
Post a Comment