Monday, February 10, 2014

धूमिल पड़ती हुई विरासत

बिहार जिसे एक उपेक्षित राज्य माना जाता रहा है,लेकिन कहीं- न- कहीं कहा जाता है कि यहां के लोग प्रतिभाओं के धनी होते है। ऐसे कई बड़े सख्शियत हैं जो अपने प्रतिभाओं से बिहार का लोहा मनवा चुके हैं। उदाहरणस्वरूप चाहे भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॅा राजेन्द्र प्रसाद हो या राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर या फिर प्रसिद्ध इतिहासकार रामशरण शर्मा या फिर वीर योद्धा वीर कुंवर सिंह हो सबने अपनी प्रतिभा से केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को गौ्र्वान्वित कर देश के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है।