Thursday, October 18, 2012

जहाँ चाह वहाँ राह

बिल्कुल सच बात कही गई है अगर आप किसी चीज़ को पाने की इच्छा रखते है, तो उसे पाने के लिए आप अपनी सारी कोशिश शुरु कर देते है और आखिरकार आपको सफलता मिल जाती है।

इस बात को कविता ने सच कर दिखाया। कविता एक ऐसी लड़की है जिसने आर्थिक और परिवारिक समस्याओं के बाद भी यह साबित कर दिखाया कि मेंहनत और लगन से किया हुआ हर एक काम में सफलता मिलती है। कविता जो कि एक ग़रीब परिवार से है उसके पिता एक किसान और एक बुढ़ी मां है। कविता की ख्वाहिश थी कि वह एक IPS ऑफिसर बनें। लेकिन घर की जिम्मेदारी तले दबी कविता को अपना सपना अधूरा सा लगता था। परन्तु वह हार न मानने वाली लड़की ने ये साबित कर दिखया कि चाहे जितनी भी जिम्मेदारी और जवाबदेही हो अगर लगन है तो आप लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकते है। आज कविता ने IPS ऑफिसर परिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए। जिससे न ही उसके माता-पिता को खुशी हुई बल्कि उसके रिश्तेदार भी खुश थे, और कविता के मन में एक आत्मविश्वास भी बढ़ा। यह बात सिर्फ कविता की ही नहीं बल्कि कविता जैसी ऐसी बहुत सारी लड़कियों की है जिन्होनें अपने परिवार का ही नही बल्कि पूरी लड़की जाति का नाम रौशन किया है। और ये साबित भी कर दिखाया है कि लड़कियां आज के समय में अपने परिवार के साथ-साथ अपने पढ़ाई की ओर पूरी वफादार है । यह विश्वास दिलाई की एक लड़की अगर चाहे तो अपने परिवार की जिम्मेदारी और जवाबदेही के बाद भी अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकती है।

1 comment:

  1. nice story and a better explanation. This will help some childrens to make their future well and will give a power to hardwork

    ReplyDelete