अच्छे दिन आने वाले हैं और लीजिये देखते ही देखते
लोगों के अच्छे दिन के आने की शुरुआत होती दिख रही है। नरेन्द्र दामोदर दास मोदी
ने इसी साल 26 मई को शपथ ग्रहण कर सत्ता में कदम रखा था और पता ही नहीं चला की
कैसे इतनी जल्दी इनके 100 दिन पूरे हो गए। वैसे लोकसभा में इस शानदार जीत के साथ
बीजेपी के भी अच्छे दिन आ गए जिसका कारण रहा की 30 वर्षों में आजतक कोई भी पार्टी
ऐसी बहुमत के साथ सत्ता में नहीं आ पाई थी। हॉलीवुड की एक फिल्म का डायलॉग है की
बड़ी शक्ति के साथ आपके ऊपर बड़ी जिम्मेवारी भी आती है।
चुनाव से पहले मोदी ने अपने भाषण और मेनिफेस्टो में
काफी सारे वादे कियेथे जो की अब ये ज़मीनी रूप लेते दिख रहे हैं। अपने वादों में
मोदी ने सबसे ज्यादा तवज्जो देश की सुरक्षा को दिया जिसमें पाकिस्तान और चीन सीमा
पर गोलाबारी और घुसपैठ थी। इसकी शुरुआत उन्होनें पाकिस्तान के राष्ट्रपति नवाज़
शरीफ को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करके किया। मोदी ने पाकिस्तान से अच्छे
रिश्ते बनाने की कोशिश की मगर तभी भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा पर गोलाबारी के कारण
मोदी सरकार ने बातचीत पर विराम लगा दिया।
प्रधानमंत्री बनने के पूर्व से ही मोदी का कहना था की
‘दोस्त तो दोस्त, अगर
दुश्मन तो हमें भी कोई मतलब नहीं’।
खैर मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद देश की रक्षा दर में 12.5 % की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो कि अपने
आप में बड़ी बात है। इसके लिए सरकार ने रक्षा निर्माण सौदे में एफडीआई को 100 % मंजूरी दे
दी।
अगर बात भारतीय रेल की कि जाए तो भारतीय रेल का
इतिहास 150 वर्ष पुराना है लेकिन बावजूद इसके हम चीन और जापान से काफी पीछे हैं। भारत
में बुलेट ट्रेन का सपना साकार करने के लिए मोदी जापान जा पहुंचे। गुजरात के
मुख्यमंत्री होते हुए ही उन्होनें जापान में बुलेट ट्रेन की सवारी की थी। सत्ता
में आने के बाद सरकार ने रेलवे में एफडीआई को 100 % मंजूरी दे दी
और साथ ही कई प्लान भी तैयार किये जिनमें 50 बड़े स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, ट्रेनों
की रफ्तार में बढ़ोतरी और वाई-फाई का लगना प्रमुख है। मोदी का मानना है की रेलवे
का विकास करके ही शहरों का विकास किया जा सकता है।
फिर बात आती है सूचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की
जिसमें पहली बार मोदी सरकार ने भारत डोमेन देवनागरी लिपि में लॉन्च किया। इसकी
खासियत यह है की हिन्दी के अलावे यह सात और भाषा में काम करगी। इसकी मदद से कोई भी
व्यक्ति हिन्दी में अपनी वेबसाइट बना सकता है और साथ ही जो लोग अंग्रजी भाषा नहीं
जानते हैं वे भी इसे काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसके अलावे मोदी सरकार ने गंगा पुर्नोध्धार
पुर्नोद्धार योजना और नमामि गंगा योजना भी शुरू किया है जिसमें गंगा की सफाई को
ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत चार मंत्रालयों के
मंत्री की टीम का गठन किया गया है साथ ही कुछ कानून भी बनाए गए जिनके मुताबिक गंगा
में थूकने और गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगेगा। यह स्वच्छता में एक बड़ा कदम है।
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में मोदी ने शासन की नई शैली
की शुरुआत की। इसके अंतर्गत देश में लोगों के लिए शून्य बैलेंस पर अकाउंट खोला जा
रहा है जिसमें उनकी सब्सिडी के पैसे उनके उसी अकाउंट में स्थानांतरण कर दिया
जाएगा। साथ ही दुर्घटना बीमा शुल्क एक लाख रू. दिया जाएगा। इसी का नतीजा रहा की इस
तिमाही में देश का जीडीपी दर 5.7 % के साथ बढ़ गया और साथ ही विकास दर
ढाई वर्ष में सबसे ऊपर रही। मोदी के इन कदमों की वजह से उद्योग जगत भी काफी खुश
है।
इन सब बातों के बाद भी बाकी पार्टियां यही कह रही हैं
की देश में विकास की गाड़ी आगे नहीं बढ़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने
बयान दिया की कहां कम हो रही है महंगाई....। बेशक मोदी सरकार ने महंगाई पर फिलहाल काबू नहीं पाया है लेकिन कोशिश तो जारी
है। दरअसल विपक्षी दल उसी परंपरा को अपनाए हुए हैं जो वर्षों से चलती आई है वह यह
कि सरकार की आलोचना ही करनी है। इसी परंपरा को आज कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इन
सौ दिनों की मोदी सरकार की उपलब्धियों को सराहने की बजाय महंगाई को लेकर घेरने की
कोशिश कर रही हैं। हालांकि वे यह भूल जाते हैं कि पिछली सरकार में भी महंगाई की
यही दशा थी। क्या मोदी सरकार इस फ्रंट पर भी कुछ कर पाएगी? यह अभी देखना बाकी है।
यह मानने में किसी को परहेज नहीं होना चाहिए कि मोदी कुछ अलग और नया कर रहे हैं। देश में एक आशा का माहौल है लेकिन आम जनता जिन समस्याओं से जूझती है उसपर अभी कुछ ठोस होना बाकी है। जैसे महंगाई, भ्रष्टाचार, रोजगार इन सब बिंदुओं पर अभी तक मोदी सरकार कुछ ठोस नहीं कर पाई है। हां यह जरूर है कि देश में निवेश का एक माहौल बना है उस निवेश से रोजगार सृजन होता है कि नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।
ReplyDeleteजी बिलकुल सही...
Deletewell-written..
ReplyDeleteअच्छा लेख है।
ReplyDeleteशुक्रिया...
ReplyDeletenice write-up
ReplyDeleteअच्छा लिखे हो, मोदी अच्छा कर रहें है देश के लिए कोई दो-मत नही।
ReplyDelete